बिहार वोटर लिस्ट 2023: Bihar Voter List में नाम कैसे देखें, मतदाता सूची डाउनलोड

Bihar Voter List Pdf Download with Photo, बिहार वोटर लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करे, Bihar Voter List ऑनलाइन खोजे ceobihar.nic.in और डाउनलोड करे बिहार मतदाता सूची विथ फोटो By Name & Epic No | देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्रदान किया गया है। वह सभी नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वह मतदान कर सकते हैं। मतदान करने के लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। बिहार सरकार द्वारा बिहार वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लांच की गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से Bihar Voter List चेक की जा सकती है। इसके अलावा नागरिकों द्वारा मतदाता सूची विद फोटो डाउनलोड की जा सकती है। आप इस लेख को पढ़कर बिहार मतदाता सूची देखने की प्रक्रिया, सूची में अपना नाम कैसे देखें, से लेकर वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे।

Bihar Voter List 2023

सरकार द्वारा मतदान करने के लिए सभी पात्र नागरिकों की एक सूची तैयार की जाती है जिसे हम वोटर लिस्ट कहते हैं यह सूची सरकार द्वारा प्रतिवर्ष जारी की जाती है जिन नागरिकों का नाम इस सूची के अंतर्गत आता है वह अपने राज्य के विभिन्न चुनावों में हिस्सा ले सकते हैं सरकार द्वारा यह सूची अब ऑनलाइन भी जारी की जाती है यदि कोई नागरिक अपना नाम Bihar Voter List मैं देखना चाहता है तो वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकता है एवं डाउनलोड भी कर सकता है इस अधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप अन्य जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं जैसे अपने क्षेत्र के बीएलओ के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अपने क्षेत्र के पॉलिटिकल पार्टी रिप्रेजेंटेटिव देख सकते हैं एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

बिहार पंचायत चुनाव की घोषणा

राज्य सरकार द्वारा बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह चुनाव 11 चरणों में कराए जाएंगे। इसके साथ ही बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बात की जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 24 अगस्त को प्रदान की गई। उनके द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गई थी 8072 पंचायतों में 255022 पदों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 6 करोड़ 38 लाख 94 हजार 737 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमे से 33580487 पुरुष मतदाता है एवं 30311779 महिला मतदाता हैं एवं 2471 अन्य मतदाता है। इसके अलावा उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि पश्चिमी चंपारण का बोतिया प्रखंड संपूर्ण रूप से नगरपालिका में शामिल हो गया है। जिससे पंचायत चुनाव के प्रखंड की संख्या 533 हो गई है।

113891 मतदाता केंद्रों पर करवाया जाएगा मतदान

शिवहर के तरियानी, लखीसराय के सूरजगढ़, शेखपुर के शेखपुर, खगड़िया के परवक्ता, गोगरी के खगड़िया एवं अलौली का चुनाव जिला परिषद प्रदेशिक निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर दो चरणों में निर्धारित है। जिससे कि कुल 540 प्रखंडों में चुनाव होंगे। चुनाव में 187105 ईवीएम और 208514 बैलट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। बिहार में 113891 मतदाता केंद्रों में मतदान किया जाएगा। राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में पहले चरण में चुनाव नहीं रखा गया है। 1 सितंबर को पहले चरण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सूचना का प्रकाशन किया जाएगा एवं 2 सितंबर को नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान किया जाएगा।“पंचायत वोटर लिस्ट” देखने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Voter List: 164 मतदाता केंद्र पीआर होगा पंचायत चुनाव

भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में आने वाले पंचायत चुनाव के लिए 12 पंचायत छेत्र में चुनाव का काम किया जा रहा है। भवानीपुर प्रखंड में कुल 88063 मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा। इन 88063 मतदाताओं में से 45337 मतदाता पुरुष है तथा 42726 मतदाता महिला है। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग पंचायतों से लगभग 377 जन प्रतिनिधि भाग लेंगे। पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की जा रही है। सरकार द्वारा Bihar Voter List तैयार करने का काम किया जा चुका है। इसके अलावा सभी मतदाता केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 164 मतदाता केंद्र है जिसमें से 38 मतदाता केंद्र अति संवेदनशील है। इसके अलावा 15 मतदाता केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। क्षेत्र मधेपुर जिला उग्रवाद प्रभावित है। इस जिले की सीमा से लगने वाले मतदाता केंद्र अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।

Bihar Voter List के बारे में

वोटर कार्ड का इस्तेमाल मतदान करने के लिए होता है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है तो आप वोटर आईडी कार्ड बनवाने के पात्र है। वोटर आईडी कार्ड लगभग सभी सरकारी कामों में उपयोग किया जाता है और वोटर कार्ड बनवाना हर एक भारतीय नागरिक का संवैधानिक हक है। भारतीय मतदान पहचान पत्र भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाता है। वोटर आईडी कार्ड बनवाने के बाद आप किसी भी लोक सभा या विधान सभा चुनाव में अपना मतदान दे सकते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। वह सभी बिहार के निवासी जिन्होंने अपना वोटर कार्ड मतदान पहचान पत्र बनने के लिए दिया था और उन्हें अभी तक अपना वोटर कार्ड नहीं मिला है तो वह सभी बिहार के निवासी घर बैठे अपना नाम बिहार इलेक्शन कमिशन या सीईओ Bihar Voter List 2023 में Official Website देख सकते हैं।

Bihar Voter List का उद्देश्य

बिहार वोटर लिस्ट के माध्यम से वह सभी बिहार के नागरिक जिन्होंने वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है और उन्हें अभी तक वोटर आईडी कार्ड नहीं मिला है वह अपना नाम घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

Bihar Voter कार्ड के लाभ

  • वोटर कार्ड के माध्यम से बिहार के नागरिक विधानसभा अथवा लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकते हैं।
  • Bihar Voter List केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लांच की गई योजना में एक जरूरी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • वोटर कार्ड सिम कार्ड को खरीदने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • वोटर आईडी कार्ड कई सारे अधिकारिक उद्देश्य जैसे कि लोन, क्रेडिट कार्ड, संपत्ति खरीदने आदि के लिए वैलिड फोटो और आईडी प्रूफ के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

बिहार फाइनल वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्च ई रोल
  • विवरण द्वारा खोज
  • सबसे पहले आपको office of the chief electoral officer की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको सर्च ई रोल के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब विवरण द्वारा खोज को सेलेक्ट करिए।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा इस फॉर्म में सभी जानकारियां जैसे कि नाम, उम्र जन्मतिथि आदि भरिए।
  • अब Search के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • आपके सामने आपके Voter ID Card का Status खुल कर आ जाएगा।

Bihar Voter List ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में बिहार वोटर लिस्ट 2020 डाउनलोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
  • आपको इस सूची में सबसे ऊपर वाला ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार बिहार वोटर लिस्ट ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *